होम = Cover Story Latest = ‘अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी…’ रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी से हिला बॉलीवुड

‘अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी…’ रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी से हिला बॉलीवुड

Ranveer Singh Threat Case: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में मुंबई पुलिस ने आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। धमकी सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं थी इसके साथ 20 करोड़ रुपये की फिरौती और पूरे बॉलीवुड को डराने वाला वॉइस नोट भी शामिल है।

इंटरनेशनल नंबर से आई फिरौती की कॉल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को वर्जिन आइलैंड्स से जुड़े एक इंटरनेशनल नंबर (+340) से कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और सीधे-सीधे 20 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही, पैसे न देने पर “भयानक अंजाम” भुगतने की धमकी दी गई।

खौफनाक वॉइस नोट

धमकी देने वाला यहीं नहीं रुका। इसके बाद एक लंबा वॉइस नोट भेजा गया, जिसमें रणवीर सिंह और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का नाम लेकर चेतावनी दी गई। वॉइस नोट में कहा गया कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो “अगली सात पीढ़ियां इसके नतीजे याद रखेंगी।” इतना ही नहीं, पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी खुलेआम धमकाया गया।

आवाज की पहचान

जैसे ही धमकी भरे वॉइस नोट की जानकारी सामने आई, मुंबई पुलिस ने उसे वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा। जांच में यह कन्फर्म हो गया कि वॉइस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की ही है। इसके बाद रणवीर सिंह के मैनेजर की शिकायत पर मुंबई साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पुलिस हर उस एंगल की पड़ताल कर रही है, जो इस धमकी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

रणवीर सिंह की सुरक्षा कड़ी

धमकियों के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें शूटिंग और सार्वजनिक जगहों पर आने-जाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी रिव्यू किया है ताकि किसी भी खतरे को पहले ही रोका जा सके।

पुरानी शूटिंग से जुड़ते तार

इस मामले ने पहले से चल रही एक बड़ी जांच को और गंभीर बना दिया है। गौरतलब है कि यह बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR है। इससे पहले 1 फरवरी 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। जांच एजेंसी ने उस मामले में शूटर दीपक शर्मा समेत 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दीपक शर्मा ने कथित तौर पर शुभम लोंकर ग्रुप के इशारे पर यह वारदात की थी।

हर कड़ी जोड़ रही पुलिस

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रणवीर सिंह को मिली धमकी, फिरौती की मांग और पहले हुई फायरिंग क्या ये सब एक ही आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं? जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, बॉलीवुड की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: लाला किला समेत बड़े मंदिरों को LeT बना सकता है निशाना, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

बंगाल