होम = Cover Story Latest = महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में इस्लाम पार्टी और AIMIM के उम्मीदवारों की जीत पर भड़का वीएचपी, कहा- मुस्लिमों ने कांग्रेस व NCP को नहीं दिए वोट

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में इस्लाम पार्टी और AIMIM के उम्मीदवारों की जीत पर भड़का वीएचपी, कहा- मुस्लिमों ने कांग्रेस व NCP को नहीं दिए वोट

VHP angry reaction: महाराष्ट्र के मालेगांव के नगर निगम चुनाव नतीजों को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। विश्व हिंदू संगठन (वीएचपी) नेता विनोद बंसल ने कहा, ‘जागो हिंदू जागो… मालेगांव के चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि मुस्लिम मतदाता केवल मुस्लिम उम्मीदवारों को वोट देता है.’ उन्होंने कहा कि 84 सीटों में से इस्लाम पार्टी को 35 और AIMIM को 21 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्टियों को वहां मुस्लिम वोटरों ने नकार दिया

25 निगमों में जीती बीजेपी-शिवसेना की पार्टी

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव में महायुति ने 25 पर बहुमत हासिल किया। वहीं बीएमसी में महायुति ने 118 सीटें जीतीं, जिसमें बीजेपी ने 89 और शिवसेना ने 29 सीटें हासिल कीं। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 65, कांग्रेस को 24, असदुद्दीन ओवैसी को 8, राज ठाकरे की मनसे 6, अजित पवार की एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (शरद पवार) को 1 मिली है।

शिवसेना ने बीएमसी में जीते पार्षदों को होटल में रूकवाया

एकनाथ शिंदे ने अपने जीते हुए सभी पार्षदों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया है। इसे उनका उद्धव ठाकरे से तोड़े जाने का डर बताया जा रहा है। मगर यह उनकी असल में चाल है वह भी भाजपा के खिलाफ. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को भाजपा की मजबूरी का पता है। भाजपा अपने दम पर मेयर बनाने से दूर है। उसके पास बहुमत नहीं है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि एनकाथ शिंदे की शिवसेना प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रही है मेयर पद पाने के लिए।

मुंबई का मेयर कौन होगा?

बीएमसी रिजल्ट के बा बाद यह बड़ा सवाल है. उससे भी बड़ा सवाल कि आखिर भाजपा या एकनाथ शिंदे की शिवसेना में से किसका मेयर होगा? कारण कि बीएमसी चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब मेयर पद पर घमासान है। जी हां, बीएमसी मेयर पद पर अब फाइव स्टार होटल पॉलिटिक्स का खेल शुरू है। बीएमसी चुनाव के नतीजे आते ही एकनाथ शिंदे ने अपने पार्षदों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया।

ये खबर भी पढ़े: देहरादून के गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स की बेल्टों से पिटाई, रैगिंग की बात भी सामने आई

बंगाल