होम = Cover Story Latest = उत्तरी जापान में भीषण बर्फबारी 35 लोगों की गई जान, 20 जनवरी से हो रही है बर्फबारी

उत्तरी जापान में भीषण बर्फबारी 35 लोगों की गई जान, 20 जनवरी से हो रही है बर्फबारी

Heavy Snow in North Japan: उत्तरी जापान में हो रही घातक बर्फबारी ने पूरे शहर में मौत की सफेद चादरें बिछा दी हैं। पिछले दो हफ्तों से उत्तरी जापान में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। इस भीषण बर्फबारी के चलते अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सर्वाधिक मौतें अचानक दिल का दौरा पड़ने या बर्फ हटाते समय फिसलने से हुई हैं। 

भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं

बर्फबारी के चलते पूरे देश में भूस्खलन और फिसलन बढ़ी है। अब तक 393 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 126 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें निगाता में 42 घायल हैं। वहीं 14 घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें निगाता में 3 और अओमोरी में 8 शामिल हैं। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने चेतावनी दी कि मौसम गर्म होने से बर्फ पिघलने लगेगी, जिससे भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ेगा।

20 जनवरी से हो रही है भयंकर बर्फबारी

20 जनवरी से शुरू हुई इस भारी बर्फबारी के लिए विभिन्न टास्क फोर्स बनाए गए हैं। मौतों और दुर्घटनाओं का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जापान में सर्दियों में बर्फ से जुड़ी मौतें आम हैं। पिछले साल छह सर्दियों के महीनों में 68 मौतें हुई थीं (फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी)।आगामी वीकेंड में और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी है। 

ये भी पढ़ें: ओकिनावा के आसमान में टकराव की आहट, रडार लॉक विवाद पर जापान का चीन को सख्त जवाब