Health Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं का स्पष्ट खाका पेश किया। विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि “विकसित भारत के लिए एक मजबूत और सक्षम हेल्थ सिस्टम जरूरी है।”
हेल्थ बजट में वृद्धि
वित्त मंत्री ने बताया कि हेल्थ सेक्टर के लिए इस साल का बजट पिछले वर्ष 90,958.63 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 99,858.56 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह लगभग 9% की वृद्धि दर्शाता है। बजट में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
दवाएं होंगी सस्ती
देश में तेजी से बढ़ रही नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) जैसे कैंसर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज को आसान और सस्ता बनाने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। इन बीमारियों की दवाओं पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाएगा। साथ ही, जांच, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज की प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, ताकि इन बीमारियों को समय रहते रोका जा सके।
हेल्थ वर्कर्स को मिलेगा सहयोग
निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें और अधिक प्रशिक्षित (Skilled) बनाने पर काम किया जाएगा। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर, विकलांगता और बुजुर्गों से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना आवश्यक है।
हेल्थ के 10 प्रमुख सेक्टर में सुधार
फाइनेंस मिनिस्टर ने हेल्थ सेक्टर के दस महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान देने की घोषणा की। इन सेक्टरों में सुधार कर उन्हें और सक्षम बनाया जाएगा। इनमें शामिल हैं:
ऑप्टीमेट्री (Optometry)
रेडियोलॉजी (Radiology)
एनेस्थीसियोलॉजी (Anesthesiology)
ओटी टेक्नोलॉजी (OT Technology)
अप्लाइड साइकॉलॉजी (Applied Psychology)
बिहेवियरल हेल्थ (Behavioural Health)
और अन्य संबंधित स्वास्थ्य फील्ड्स
इन सुधारों का उद्देश्य हेल्थ सिस्टम को आधुनिक बनाना, बेहतर सेवाएं देना और स्वास्थ्य कर्मियों को सक्षम बनाना है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: बजट से पहले सामने आया निर्मला सीतारमण का लुक, बैंगनी कांचीवरम साड़ी का क्या है बड़ा संकेत?

