होम = Cover Story Latest = ग्रेटर बेंगलुरु चुनाव को लेकर बड़ा फैसला: EVM नहीं, इस बार मतपत्रों से होगा मतदान

ग्रेटर बेंगलुरु चुनाव को लेकर बड़ा फैसला: EVM नहीं, इस बार मतपत्रों से होगा मतदान

by | Jan 19, 2026 | Cover Story Latest, State

Bengaluru municipal election: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नगर निगम के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह मतपत्रों से कराने का निर्णय लिया गया है। यह घोषणा कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त जीएस संगरेशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के लिए नगर निगम चुनाव 25 मई के बाद आयोजित किए जाएंगे और इनमें EVM के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि 2015 के निगम चुनाव EVM से हुए थे।

प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा

संगरेशी ने कहा कि ग्रेटर बेंगलुर अंतर्गत 5 नगर निगम हैं, जिनके चुनाव मतपत्रों से होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगरेशी के अलावा सभी 5 निगम आयुक्त उपस्थित थे। आयुक्त ने कहा कि वह एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है और मतपत्रों उपयोग करने का निर्णय उसका अपना है। उन्होंने कहा कि EVM और मतपत्रों में कोई खामी नहीं, और सुप्रीम कोर्ट ने मतपत्रों के उपयोग पर रोक नहीं लगाई है। आयोग ने बताया कि पंचायत चुनाव मतपत्रों से होते हैं।

निगमों में कुल वोटरों की संख्या 88.91 लाख

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र के लिए मतदाता सूची का मसौदा सोमवार को आधिकारिक तौर पर प्रकाशित किया गया है। मसौदा आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर बेंगलुरु में कुल 88,91,411 मतदाता हैं, जिनमें 45,69,193 पुरुष, 43,20,583 महिलाएं और ‘अन्य’ श्रेणी में 1,635 मतदाता शामिल हैं। मसौदा सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 3 फरवरी तक खुली रहेगी। मतदाता बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP के पूर्व सीएम अखिलेश के भाई प्रतीक ने पत्नी को तलाक देने का किया ऐलान, कहा- पत्नी ने पारिवारिक रिश्ते बर्बाद किए

बंगाल