Gold-Silver Rate News: 1 फरवरी को सरकार द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और हाजिर बाजार में जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। सोना-चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। एक ही दिन में जहां चांदी जहां 1 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोना भी 33000 रुपये (प्रति 10 ग्राम) तक सस्ता हो गया। वायदा कारोबार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम हो गईं।
सोने-चांदी के ताजा भाव
शुक्रवार को 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 2,91,922 रुपये पर आ गई है। गुरुवार को ये 3,99,893 रुपये/किलो के भाव पर क्लोज हुई थी। वहीं गुरुवार को ही ट्रेडिंग के दौरान चांदी ने 4,20,048 रुपये/किलो के हाई पर पहुंच गई थी।
सोने में 17.53 फीसदी गिरावट के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में मौजूदा भाव 1,60,580 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है। ये भाव 24 कैरेट सोने का है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,200 और 18 कैरेट सोना 1,20,440 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है। वहीं, चांदी का भाव बाजार में अभी भी 3,40,000 रुपये के करीब है।
खबर में अपडेट जारी है…
ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में भयंकर गिरावट, ₹20,000 सस्ता हुआ सिल्वर

