होम = Cover Story Latest = बारिश और हवाओं से दिल्ली NCR में लौटी ठंड, राजस्थान में ओले गिरे तो हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री गिरा तापमान

बारिश और हवाओं से दिल्ली NCR में लौटी ठंड, राजस्थान में ओले गिरे तो हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री गिरा तापमान

by | Feb 19, 2026 | Cover Story Latest

Weather Update: दिल्ली NCR में बीते दिन रुक-रुक कर बारिश और तेज़ हवाओं से गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ ठंड महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव महसूस हो रहा है कि ठंड वापस लौट आई है। गौरतलब है, मौसम के अचानक करवट लेने से व बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई

राजस्थान के 4 जिलों में ओले गिरे

राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे।

हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तक गिरा तापमान

हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे।

यूपी के लिए IMD की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों पर बना रहेगा। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Tags : Rain weather

बंगाल