होम = Cover Story Latest = बरेली में ₹22 लाख की हनीट्रैप स्कैम का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने 2 बच्चों की मां को किया अरेस्ट

बरेली में ₹22 लाख की हनीट्रैप स्कैम का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने 2 बच्चों की मां को किया अरेस्ट

by | Feb 14, 2026 | Cover Story Latest

Bareilly Honeytrap Scam News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को प्यार भरी बातों में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी और केस दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूलती थी। आरोप है कि उसने एक युवक से करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर 12 लाख रुपये और मांगने लगी। शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे स्कैम का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया।

रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी

बरेल की इन्द्रानगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर उससे संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग शुरू कर दी।

महिला का प्लान 22 लाख की ठगी का था प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पहले ही उनसे 10 लाख रुपये वसूल चुकी थी। बाद में दोबारा मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी महिला को कोर्ट में करेगी पेश

मामले में पकड़ी गई महिला के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस की तरफ से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करके महिला को कोर्ट में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: आप कानून का पालन करने वाले हैं तो 45 केसों का कोर्ट में सामना करें: CM योगी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बंगाल