होम = Breaking = अयोध्या के राम मंदिर में नवरात्रि पर दर्शन के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइंस

अयोध्या के राम मंदिर में नवरात्रि पर दर्शन के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइंस

Navratri Darshan Rules: नवरात्रि के मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिया है। अब नवरात्रि के दौरान किसी भी श्रद्धालु को वीआईपी पास नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, रामलला के दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दर्शन और समय में बदलाव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि नवरात्रि से रामलला के दर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। दर्शन अवधि में बदलाव के कारण भोर में होने वाली श्रृंगार आरती का समय अब सुबह 5.30 से 5.50 बजे तक होगा। चैत्र रामनवमी मेला प्रतिपदा से शुरू हो रहा है और इसके साथ ही नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी।

मंदिर में प्रतिबंधित चीजें

चंपत राय ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाना, सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रवेश करना या लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार, बंदूक जैसे हथियार साथ लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जो श्रद्धालु ऐसा करेंगे उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सिख समुदाय के लिए अपवाद

सिख समुदाय के सदस्यों को कानूनी रूप से छोटी कृपाण साथ रखने की अनुमति दी गई है। यह अपवाद केवल उनके लिए है।

उपवासियों के लिए विशेष इंतजाम

19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जब कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर फल, मखाना, मूंगफली और आलू के चिप्स जैसी उपवास सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। पीने का पानी और सभा क्षेत्र के पास शौचालय की सुविधा भी मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें: इंडिगो ने दुबई के लिए बदला शेड्यूल, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

बंगाल