होम = Cover Story Global = Gold Silver Rate : चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना 1.71 लाख तक पहुंचा; जानें क्या है कारण

Gold Silver Rate : चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना 1.71 लाख तक पहुंचा; जानें क्या है कारण

by | Jan 29, 2026 | Cover Story Global

Gold Silver Rate: भारत में कीमती धातुओं ने निवेशकों को चौका दिया है। बुधवार को चांदी की कीमत ऐतिहासिक रूप से चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी लगातार बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

सोना और चांदी में रिकॉर्ड उछाल

वायदा बाजार में सोना और चांदी ने नए कीमती स्तर को छू लिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना बुधवार को 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये की छलांग लगाकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सोना भी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% की तेजी के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोना इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, चांदी भी इतिहास रचते हुए 119.34 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छू गई।

तेजी के प्रमुख कारण

फेडरल रिजर्व का निर्णय

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने महंगाई के उच्च स्तर को लेकर चेतावनी दी, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया।

अंतरराष्ट्रीय तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने की मांग को बढ़ाया। अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की आशंका ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा।

क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिप्टो कंपनी टेदर अपने पोर्टफोलियो का 10-15% हिस्सा भौतिक सोने में लगाने की योजना बना रही है।

डॉलर में कमजोरी

अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोना और चांदी दोनों की कीमतों को मजबूती मिली।

चांदी का अलग रुख

चांदी की कीमतों में तेजी का कारण सोने की तुलना में इसकी कम कीमत, आपूर्ति में कमी और बढ़ती मांग है। इस साल अब तक चांदी में 60% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में आज UGC के नए नियमों पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत खुद करेंगे केस की अगुवाई