होम = Breaking = Rule Change Today: महीने की पहली तारीख से लागू हुए बड़े बदलाव, जानें नए नियम

Rule Change Today: महीने की पहली तारीख से लागू हुए बड़े बदलाव, जानें नए नियम

Rule Change Today: फरवरी का महीना खत्म होते ही मार्च 2026 की शुरुआत कुछ अहम बदलावों के साथ हुई है। देश में आज से लागू होने वाले नियम और कीमतों में बदलाव आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। इनमें एलपीजी और हवाई ईंधन की कीमतों में वृद्धि, रेलवे और मोबाइल से जुड़े नियम और बैंकिंग अवकाश शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इन बदलावों के बारे में।

पहला बदलाव: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

1 मार्च से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1844.50 रुपये की जगह 1875.50 रुपये, मुंबई में 1692 रुपये से 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये से 1929 रुपये हो गई है। वहीं घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दूसरा बदलाव: एटीएफ महंगा, हवाई यात्रा खर्च बढ़ेगा

हवाई ईंधन की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली में ATF 91,393.39 रुपये से बढ़कर 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। कोलकाता में 94,445.62 रुपये से 99,587.14 रुपये, मुंबई में 85,474.63 रुपये से 90,451.87 रुपये और चेन्नई में 94,781.99 रुपये से 1,00,280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे हवाई यात्रा का खर्च बढ़ने की संभावना है।

तीसरा बदलाव: रेलवे ऐप में बदलाव

1 मार्च से भारतीय रेलवे का पुराना UTS ऐप बंद हो सकता है। इसके बाद यात्री टिकट बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए नए ऐप RailOne का इस्तेमाल करेंगे।

चौथा बदलाव: मोबाइल SIM से जुड़ा नया नियम

मोबाइल यूजर्स के लिए SIM-Binding नियम लागू किया गया है। अब WhatsApp, Telegram जैसे OTT मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव SIM से जोड़ा होना अनिवार्य होगा। अगर फोन में वह SIM मौजूद नहीं है, तो ऐप का इस्तेमाल सीमित या बंद हो सकता है।

पांचवां बदलाव: बैंकिंग हॉलिडे

मार्च में कई त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। होली, गुड़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती के कारण कुल 18 दिन बैंक अवकाश रहेंगे। इनमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में निकला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

बंगाल