होम = Cover Story Global = नोएडा में फर्जी फाइनेंस गिरोह का खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा में फर्जी फाइनेंस गिरोह का खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Noida finance fraud: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में पुलिस ने फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-2 पुलिस और CRT SWAT-2 टीम के संयुक्त अभियान में फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर गाड़ियां फाइनेंस कर बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लग्जरी गाड़ियां और 28 महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आरसी आदि बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है अमित गुप्ता, पुत्र सुदेश कुमार (दिल्ली, मॉडल टाउन) अनुराग उर्फ अमित, पुत्र धर्मवीर सिंह (अलीगढ़), नवीन भावरी, पुत्र गोवर्धन भावरी (पठानकोट, पंजाब) तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह 12वीं तक पढ़े-लिखे बताए गए हैं।

धोखाधड़ी का तरीका

जांच में सामने आया कि आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसी पहचान का फर्जी निर्माण करते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों से बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से वाहन लोन स्वीकृत कर महंगी गाड़ियां खरीदते थे। लोन की किश्तें जमा किए बिना ही ये वाहन पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में कम कीमत पर बेच देते थे।

गाड़ी खरीदते समय आरोपी ग्राहकों को भरोसा दिलाते थे कि 2-3 महीने में एनओसी दे दी जाएगी। जब बैंक एजेंट किश्त न जमा होने पर दिए गए पते पर पहुंचते थे, तो पता फर्जी निकलता था। इसके अलावा, गिरोह के सदस्य पहले से दर्ज हाइपोथेकेशन हटवाकर उसी वाहन पर दोबारा लोन भी कर लेते थे।

बरामद वाहन और दस्तावेज़

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित वाहन जब्त किए। थार, ग्रैंड विटारा किया सेल्टॉस, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, अर्बन क्रूजर टेज़र साथ ही 28 फर्जी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।

जांच जारी

पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और खुलासे जल्द हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दावोस में CM देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को बड़ी निवेश सौगात, कई एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

बंगाल