होम = Cover Story Global = Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, लखनऊ-दिल्ली समेत बड़े शहरों में नए भाव जारी

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, लखनऊ-दिल्ली समेत बड़े शहरों में नए भाव जारी

Gold Price Today: डॉलर में मजबूती और हालिया तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली का असर आज भी सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की चमक फीकी रही। एक दिन के ठहराव के बाद सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी ₹10 की गिरावट आई है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के भाव ₹7,420 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹6,810 तक टूट चुके हैं।

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड

चांदी की कीमतों में भी नरमी जारी है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद बीते दो दिनों में चांदी प्रति किलो ₹50,100 तक टूट चुकी है।

चांदी के भावों की बात करें तो दिल्ली में आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,99,900 पर कारोबार कर रही है। इससे पहले एक दिन चांदी के दाम स्थिर रहे थे, जबकि उससे पहले दो कारोबारी सत्रों में चांदी ₹60,000 प्रति किलो तक लुढ़की थी। प्रमुख महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी स्तर पर बिक रही है।

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
मुंबई ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
कोलकाता ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
चेन्नई ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,19,990
बेंगलुरु ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
हैदराबाद ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
लखनऊ ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
पटना ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
जयपुर ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
अहमदाबाद ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920

एक्सपर्ट्स की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी व करेंसी) जतिन त्रिवेदी के अनुसार रिकॉर्ड स्तरों से आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कमोडिटी विशेषज्ञ एनएस रामास्वामी का कहना है कि सोने और चांदी में आई मौजूदा गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक स्वाभाविक करेक्शन है। उन्होंने बताया कि डॉलर की मजबूती से बिकवाली का दबाव जरूर बढ़ा है, लेकिन सोने का मजबूत दीर्घकालिक दृष्टिकोण अभी भी कायम है। इसकी वजह केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और पोर्टफोलियो में विविधता की बढ़ती जरूरत है।

रामास्वामी के मुताबिक साल 2025 की अंतिम तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और 2026 में यह आंकड़ा 800 टन से अधिक रह सकता है। उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बाद सोना फिर से नए रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ सकता है।

चांदी में ज्यादा गिरावट की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मार्जिन आवश्यकताओं में इजाफा होने से लीवरेज पर पोजिशन लेने वाले ट्रेडर्स को मजबूरी में सौदे काटने पड़े। फिलहाल चांदी $72 से $78 के दायरे में रह सकती है और जब तक यह मजबूती से $80 के ऊपर नहीं टिकती, तब तक बड़ी तेजी की संभावना कम है।

वहीं सैम्को सिक्योरिटीज के अपूर्व सेठ का कहना है कि तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी सकारात्मक बना हुआ है। सोना लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है। उनके अनुसार मजबूत निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं और आने वाले महीनों में सोना ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख प्रति दस ग्राम के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।

21,000 हजार महंगी हुई चांदी

बता दें कि सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से क्रैश होने का सिलसिला देखने को मिल रहा था, लेकिन मंगलवार को इसपर ब्रेक लग गया। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही Gold-Silver की कीमतों में तूफानी तेजी के साथ ओपनिंग हुई। चांदी बीते सोमवार को गिरकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी, लेकिन पिछले बंद की तुलना में एक झटके में 21,000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई। सोना भी कम नहीं दिखा और खुलने ही 5,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया।

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: काशी को मिलेगा विकास का नया तोहफा, PM मोदी करेंगे हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ