होम = Cover Story Global = भजन गायक अनूप जलोटा ने एआर रहमान को दी फिर से हिंदू बनने की सलाह

भजन गायक अनूप जलोटा ने एआर रहमान को दी फिर से हिंदू बनने की सलाह

Anup Jalota on AR Rahman: भजन गायक अनूप जलोटा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जलोटा ने संगीतकार एआर रहमान के धर्म को लेकर टिप्पणी की है।जलोटा ने वीडियो में कहा, “संगीतकार एआर रहमान पहले हिंदू थे। बाद में इस्लाम धर्म अपना लिया और बहुत काम किया, बहुत नाम कमाया, लोगों के दिलों में बहुत अच्छी जगह बनाई। अगर उन्हें विश्वास है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उनको फिल्में नहीं मिल रहीं संगीत देने के लिए, तो वो दोबारा हिंदू हो जाएं।” उन्होंने कहा, “रहमान को यह विश्वास होना चाहिए कि कन्वर्ट होने के बाद, उनको फिल्में मिलती हैं या नहीं।”

हाल ही रहमान अपने विवादित बयान से चर्चा में आए थे

एक इंटरव्यू में संगीतकार रहमान ने कहा था, “पिछले 8 साल में शायद सत्ता बदलाव हुआ है। जो क्रिएटिव नहीं हैं वो फैसले ले रहे हैं। यह शायद एक सांप्रदायिक मामला भी रहा हो, लेकिन मेरे सामने नहीं। मुझे पता चला कि किसी ने पहले मुझे बुक किया था, लेकिन बाद में 5 दूसरे संगीतकारों को काम पर रख लिया। मैं कहता हूं, ठीक है, आराम करूंगा।” रहमान के इस बयान ने इंडस्ट्री में विवाद छेड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन फैमिली’ पोस्टिंग कैटेगरी में रखा, जनवरी के अंत तक सभी परिवारों के लौटने की उम्मीद

बंगाल