Babbar Khalsa’S terrorists arrest: पंजाब के होशियारपुर जिले में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने पाकिस्तान की ISI समर्थित प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से करीब 2.5 किलो आईईडी बरामद किया गया है।
पंजाब DGP ने क्या कहा
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि बरामद आईईडी का इस्तेमाल आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए एक सुनियोजित आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
US में बैठे BKI हैंडलर दे रहे थे निर्देश
बीकेआई के हैंडलर अमेरिका में बैठकरआतंकियों को निर्देश दे रहे थे, इन्हें पाकिस्तान की आईएसआई के द्वारा विस्फोटक पदार्थ मुहैया कराए जा रहे थे। ये गिरोह पंजाब की शांति भंग करने और टारगेटेड हमले करने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस चारों आतंकियों से पूछताछ कर ही हैं। इनके अन्य साथियों को लेकर भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए विस्तृत जांच जारी है. ऑपरेशन से संबंधित जानकारी साझा करते हुए होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस और सीआई जालंधर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया

