होम = Cover Story Featured = लेबर पेन को बर्दाश्त ना कर पाई महिला; ब्लेड से महिला ने काटा अपना पेट, लखनऊ में चल रहा है इलाज

लेबर पेन को बर्दाश्त ना कर पाई महिला; ब्लेड से महिला ने काटा अपना पेट, लखनऊ में चल रहा है इलाज

Pregnant woman critical: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी क्षेत्र में एक महिला द्वारा लेबर पेन को बर्दाश्त ना करने के बाद ब्लेड से अपना पेट काट देने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट है कि महिला घर पर अकेले थी और लेबर पेन शुरू होने के बाद तुरंत इलाज नहीं मिलने पर उसने घबराहट महसूस किया और पेट दर्द वाले हिस्से पर खुद ब्लेड से काट दिया। इससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई।

पड़ोसियों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

दर्द की आवाज सुनकर आस-पास के लोग महिला के घर आए गए और उसे जख्मी हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से लखनऊ अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल, बच्ची सुरक्षित है और महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

महिला ने गलत जगह पर पेट काटा

डॉक्टर ने बताया कि ननकई ने गलत स्थान पर चीरा लगा लिया, जिससे पेट की कई नसें कट गईं और अंदरूनी अंगों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल ट्रॉमा टीम उसकी सर्जरी और निगरानी में जुटी है।

महिला के पहले से 5 बच्चे हैं

पीड़ित महिला पहले से पांच बच्चों की मां है। इनमें एक बेटी और चार बेटे हैं। यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। महिला अपने पति की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही है।

बंगाल