होम = Cover Story Featured = लाल बारादरी मस्जिद सील किए जाने का लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, जानिए प्रोफेसर से लेकर PWD ने क्या कहा

लाल बारादरी मस्जिद सील किए जाने का लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, जानिए प्रोफेसर से लेकर PWD ने क्या कहा

LU students protest sealing of mosque: लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में बने लाल बारादरी मस्जिद को कथित रूप से सील किए जाने का कई छात्रों ने विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा, कांग्रेस छात्र कार्यकर्ता, अइसा समेत विभिन्न छात्र संगठन और छात्र शामिल रहे। फिलहाल, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने गिराई निर्माणाधीन दीवार

नाराज प्रदर्शनकारी छात्रों ने मस्जिद के पास निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया और सील किए गए गेट को खुलवाने की मांग की। एक छात्र ने बताया कि लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्थापना से पहले यहां पर लाल बारादरी का निर्माण हुआ था । यह करीब 200 साल पुरानी इमारत है। यहां कई छात्र व लोग नमाज अदा करने आते हैं। लेकिन प्रशासन ने बिना कोई नोटिस के मस्जिद के दरवाजे को सील कर दिया।

यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जफर का आया बयान

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अरबी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अराफात जफर ने कहा, “लाल बरादरी मस्जिद को सील करना विशेष रूप से कठिन था क्योंकि यह रमजान के दौरान हुआ, एक ऐसा समय जब मस्जिद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इसका विशेष धार्मिक महत्व है।”

क्या कहना है PWD अधिकारी का

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षक श्यामलेश तिवारी ने कहा, “रजिस्ट्रार द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार लाल बारादरी मस्जिद की बैरिकेडिंग और सीलिंग की गई। मस्जिद की संरचना कमजोर है और किसी भी समय गिर सकती है, इसलिए बैरिकेडिंग की गई। निर्देश के तहत सभी कार्रवाई की गई है।

नमाज के वक्त मुस्लिमों की ढाल बने हिंदू छात्र

कैंपस में भारी तनाव के बीच मस्जिद के बंद रहने से रमजान के दौरान मुस्लिम छात्रों की नमाज पर हिंदू छात्रों ने बचाव किया। सामने आए वीडियो में हिंदू छात्र हाथों की चेन बनाकर मुस्लिम छात्रों की सुरक्षा करते नज़र आए। इस दौरान हिंदू छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान एकजुटता का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: जेएनयू में देर रात मचा फिर बवाल, ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प

बंगाल