होम = Cover Story Featured = किरेन रिजिजू ने मस्क की टिप्पणी का हवाला देकर राहुल गांधी को घेरा, कहा- भारत को बदनाम करना बंद करें

किरेन रिजिजू ने मस्क की टिप्पणी का हवाला देकर राहुल गांधी को घेरा, कहा- भारत को बदनाम करना बंद करें

Kiren Rijiju jabs Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया X पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के एक बयान को लेकर कहा है कि सरकार की आलोचना करते वक्त राहुल गांधी भारत को बदनाम करना बंद करें। दरअसल, पूर्व में राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

रिजिजू ने कहा भारत की उपलब्धियों को कम ना आंके

रिजिजू ने पोस्ट किया, “मैं आमतौर पर उन बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता जो भारतीयों द्वारा नहीं दिए गए हों। मैं एलॉन मस्क का हवाला केवल राहुल गांधी जी को यह समझाने के लिए दे रहा हूं कि सरकार की आलोचना करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत का अपमान न करें और भारत की उपलब्धियों को कभी कम न आंकें। एक गर्वित भारतीय बनें।”

राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था पर आलोचना

रविवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश होने के बाद, राहुल गांधी ने एक बार फिर X पर सरकार द्वारा अनदेखी किए गए प्रमुख मुद्दों को सूचीबद्ध किया। हालांकि इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले साल जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए “मृत अर्थव्यवस्था” वाले बयान पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, गांधी ने ट्रंप के बयान का समर्थन किया था और अर्थव्यवस्था के प्रबंधन को लेकर भाजपा की आलोचना की थी।

क्या कहा था मस्क ने?

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बीते रविवार को एक ग्लोबल स्टैटिक्स रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें 2026 के लिए भारत को वैश्विक जीडीपी में योगदान के देने के मामले में दूसरे स्थान पर रखा गया है। मस्क ने दावा किया था कि चीन और भारत मिलकर “वैश्विक विकास में 43.6% का योगदान” करते हैं।

गांधी जी द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के आर्थिक प्रबंधन की लगातार आलोचना के बीच रिजिजू की ये टिप्पणियां आईं, जिनमें उनकी “बेकार अर्थव्यवस्था” वाली टिप्पणी को दोहराना और केंद्रीय बजट 2026-27 पर नई आपत्तियां उठाना शामिल है।

ये भी पढ़ें: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा आज, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू