होम = Breaking = कश्मीर में हिमस्खलन से 7 की मौत, राजस्थान में आज बारिश के साथ ओले गिरेंगे; UP- बिहार के लिए IMD का अलर्ट जारी

कश्मीर में हिमस्खलन से 7 की मौत, राजस्थान में आज बारिश के साथ ओले गिरेंगे; UP- बिहार के लिए IMD का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर से मध्य भारत तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर हिमस्खलन से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

राज्यों में 29 और 30 मार्च को बारिश की संभावना

रविवार (29 मार्च) के लिए मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका जताई है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना। वहीं, सोमवार यानी 30 मार्च के लिए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बिहार-यूपी में शुक्रवार को हुई थी बारिश, आज के लिए भी है अलर्ट

बिहार में शुक्रवार से मौसम बदला हुआ है। आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी में शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। शनिवार के लिए 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बंगाल