होम = Cover Story Featured = ईरान तनाव के चलते इंडिगो ने ताशकंद-बाकू समेत कई शहरों में 11 फरवरी तक उड़ानों पर लगाई रोक

ईरान तनाव के चलते इंडिगो ने ताशकंद-बाकू समेत कई शहरों में 11 फरवरी तक उड़ानों पर लगाई रोक

Indigo Flights Updat: अमेरिका की गंभीर धमकी के बाद ईरान पर हमले की आशंका बढ़ती जा रही है। इस बीच मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन ने अजरबैजान की राजधानी बाकू, उज्बेकिस्तान के ताशकंद , जॉर्जिया की राजधानी तिबलिसी और कजाकिस्तान के अल्माटी समेत कई मध्य एशियाई शहरों की उड़ानों पर 11 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी है।

यात्रियों और क्रू टीम की सुरक्षा के लिए इंडिगो ने लिया फैसला

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि उसने यह निर्णय यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एक सतर्क और सक्रिय दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में लिया गया था। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह जारी की है कि उड़ान कार्यक्रम में अतिरिक्त समायोजन किए हैं और स्थिति के विकसित होने के साथ-साथ परिचालन की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उसने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की तलाश करने या पूर्ण धनवापसी का विकल्प दिया है।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका तनाव: इंडिगो ने त्बिलिसी समेत कई शहरों की फ्लाइट्स कीं रद्द

बंगाल