होम = Cover Story Featured = सरकार रक्षा बजट में 20% की कर सकती है बढ़ोतरी, काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम में बड़े निवेश पर रहेगी नज़र

सरकार रक्षा बजट में 20% की कर सकती है बढ़ोतरी, काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम में बड़े निवेश पर रहेगी नज़र

Budget 2026: केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी रविवार को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। देश की सुरक्षा की दृष्टि से एक बार फिर बजट में नज़रे रक्षा पर होने वाले खर्च पर रहेंगी। मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए, ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस बार रक्षा बजट में कितना बढ़ोतरी करेगी? पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 6,81,210.27 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 9.5% ज्यादा था। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार रक्षा क्षेत्र के आवंटन में 20% की बढ़ोतरी की जा सकती है।

क्या कहना है रक्षा मंत्रालय का

रक्षा मंत्रालय (MoD) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा उपकरणों की खरीद के बजट में लगभग 20% की बढ़ोतरी मांगी है। यह अब तक की सबसे बड़ी एक साल की बढ़ोतरी होगी। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह भारत में बने रक्षा सामानों की खरीद को पहली प्राथमिकता देगा। इससे डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखी जा सकती है।

ड्रोन युद्ध और नई टेक्नोलॉजी पर रहेगा जोर

हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमाओं पर बढ़ते तनाव ने युद्ध के एक नए तरीके की ओर इशारा किया है ड्रोन वॉरफेयर। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को सीमावर्ती इलाकों और समुद्री तटों पर ‘काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम’ (ड्रोन हमलों से निपटने वाली तकनीक) के विस्तार पर बड़ा निवेश करना चाहिए। दक्षिण एशिया में बढ़ते इस नए खतरे को देखते हुए बजट में ड्रोन्स और एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए अलग से फंड की घोषणा संभव है।

ये भी पढ़ें: देश में ऐसे शुरू हुई थी बजट पेश करने की परंपरा, इस विदेशी ने पेश किया पहला बजट

बंगाल