होम = Breaking = गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस को मिला बड़ा अपडेट, कोरियन ऐप का कोई ठोस सबूत नहीं मिला

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस को मिला बड़ा अपडेट, कोरियन ऐप का कोई ठोस सबूत नहीं मिला

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में हुई तीन नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। 12, 14 और 16 साल की बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि कोरियन टास्क-बेस्ड ऐप के इस्तेमाल का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

पुलिस की जांच का हाल

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बहनों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और उनका अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे निगमबोध घाट पर किया गया। ACP ने कहा कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।

डीसीपी (ट्रांस-हिंडन) निमिश पाटिल ने कहा कि बहनों की पॉकेट डायरी को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या बहनों ने किसी टास्क-बेस्ड ऐप के कारण आत्महत्या की। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित कर सके कि बहनों ने ऐप इस्तेमाल किया।

डायरी में बहनों की भावनाएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डायरी में बहनों ने अपने विचार, परिवार के प्रति नाराजगी और कोरियन कंटेंट, के-पॉप और ड्रामा के प्रति गहरा लगाव लिखा था। डायरी में कुछ लाइनें थीं ‘We love Korean… love love love… sorry papa’। उन्होंने लिखा कि परिवार उन्हें उनकी पसंद की चीजों से अलग करने की कोशिश कर रहा था। डायरी में यह भी लिखा कि वे शादी और भविष्य के दबाव महसूस कर रही थीं।

पिता का दावा: 3 साल से कोरियन गेम की लत

मृतक बहनों के पिता चेतन कुमार ने पुलिस को बताया कि बेटियां तीन साल से कोरियन गेम और कंटेंट देख रही थीं। धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय पहचान से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। पिता ने कहा कि बहनों ने अपने नाम को कोरियन नामों में बदल लिया और सोशल मीडिया पर उसी पहचान से एक्टिव थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लगभग 10 दिन पहले पिता ने बहनों का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था।

परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच

पुलिस परिवार की वित्तीय स्थिति की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिता पर भारी कर्ज था और शेयर ट्रेडिंग में बड़ा नुकसान हुआ था। इतना कि बिजली बिल चुकाने के लिए मोबाइल फोन तक बेचने की स्थिति बनी।

ये भी पढ़ें: ट्रंप को पाकिस्तान में मिला बड़ा खनिज खजाना! 1.3 अरब डॉलर निवेश करेगा अमेरिका, जानें क्या है प्रोजेक्ट वॉल्ट

बंगाल