Blasts in Iran News: ईरान की राजधानी तेहरान समेत 7 शहरों में धमाकों की खबर सामने आई है। रिपोर्ट है कि तेहरान के अलावा ईरान के परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास शहर में धमाके हुए हैं। इन धमाकों में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
अमेरिका-इज़रायल ने अपनी भूमिका से किया इनकार
ईराम में हुए धमाकों को लेकर अमेरिका और इज़रायल ने प्रतिक्रिया दी है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन धमाकों में अमेरिकी सेना की कोई भूमिका नहीं है। वहीं, एक इजरायली अधिकारी ने भी कहा कि इजरायल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
ये भी पढ़ें: ईरान के समुद्र में सेना उतारने के ऐलान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका ऐसे खतरनाक खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा

