होम = Cover Story Featured = ट्रंप की धमकी पर डेनमार्क की PM का रिऐक्शन, कहा- यूरोप ब्लैकमेल नहीं होगा

ट्रंप की धमकी पर डेनमार्क की PM का रिऐक्शन, कहा- यूरोप ब्लैकमेल नहीं होगा

Denmark PM reaction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को कब्जाने वाले बयान का डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ़्रेडरिक्सन ने विरोध किया है।उनका यह विरोध ऐसे समय में आया है जब यूरोपीय देशों के नेता ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ़ धमकियों पर प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहे हैं। डेनिश पीएम ने कहा कि यूरोप को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता।

यूरोप को लेकर ट्रंप ने क्या कहा था

ट्रंप का कहना है कि अगर डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन उनके प्रस्तावित क़दम का विरोध करते हैं, तो वह फ़रवरी में इन आठ अमेरिकी सहयोगी देशों पर नए टैरिफ़ लगाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की सुरक्षा के लिए अहम है और उन्होंने इसे ज़बरदस्ती लेने के विकल्प से भी इनकार नहीं किया है। उनके इस रुख़ की व्यापक तौर पर आलोचना हुई है। ट्रंप ने जिन देशों को टैरिफ़ की धमकी दी गई है, उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि ट्रंप की योजना संबंधों में एक “ख़तरनाक गिरावट” का जोखिम पैदा करती है।

इन देशों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया

यूरोपीय देश एकजुट हो गए हैं। कई NATO सदस्य देशों ने ऑपरेशन आर्कटिक एंड्योरेंस नाम से एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इसके लिए यूरोपीय देशों में फ्रांस ने 15 सैनिक ग्रीनलैंड भेजे हैं, जो 27वीं माउंटेन इन्फैंट्री ब्रिगेड से हैं। जर्मनी ने 13 सैनिकों की एक टीम भेजी है। नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड ने दो-दो सैनिक तैनात किए हैं। ब्रिटेन ने एक सैन्य अधिकारी भेजा है। स्वीडन ने भी सैनिक भेजने की पुष्टि की है, हालांकि संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। कुल मिलाकर, डेनमार्क के मौजूदा सैनिकों के अलावा यूरोपीय देशों से लगभग 35-40 सैन्य कर्मी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: चिली के जंगलों में आग लगने से 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति गेब्रियल ने ऐक्शन लेते हुए घोषित की इमरजेंसी

Tags : Greenland

बंगाल