ICC Men’s T20 World Cup: आईसीसी मेंस क्रिकेट टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बायकॉट से ना सिर्फ बांग्लादेश बल्कि भारत को भी टूरिज्म और टिकटों की बिक्री से आने वाली रेवेन्यू पर असर पड़ेगा। मालूम हो कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने तय मैच भारत में खेलने से इनकार करते हुए श्रीलंका में खेलने की पेशकश की थी। वहीं, आईसीसी ने पूरे मुद्दे पर वोटिंग के जरिए बीसीसी के सामने टूर्नामेंट खेलने का रास्ता खुला रखा था। हालांकि बीसीसी ने अब पूरी तरह से भारत में खेलने से मना कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी के टूर्नामेंट में नहीं खेलने से उसे करीब 27 मिलियन डॉलर के नुकसान होने आशंका है ।
भारत को किस तरह का होगा नुकसान
भारत में बांग्लादेश के साथ मैच को पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर बांग्लादेश के क्रिकेट मैच खेलने खेलने के लिए आते तो उनके साथ उनकी बड़ी संख्या प्रशंसक भी आते जो टिकटों और टूरिज्म के लिहाज से भारत के लिए फायदेमंद होता। रिपोर्ट है कि बांग्लादेश के कोलकाता में तय मैच के नहीं होने से बीसीसीआई को अब 30-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। इस तरह टूर्नामेंट के भारत में ग्रुप में कुल 4 मैच होने थे। इनमें से 3 कोलकाता में होने थे।
भारत की इमेज पर क्या असर पड़ेगा
पहले पाकिस्तान और अब बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने के बाद भारत की वैश्विक छवि पर भी सवाल उठ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नैरेटिव बन सकता है कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सख्ती बरत रहा और दबंगई दिखा रहा है। जिससे सिक्योरिटी को लेकर भी उंगली उठेगी।
बांग्लादेश के नहीं खेलने के विवाद की जड़ क्या है
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। हालांकि, ये तनाव तब और बढ़ गया जब बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाने लगा और उनकी हत्याएं होने लगीं। ऐसे में भारत में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और बीसीसीआई पर दबाव बनाया गया कि वह आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के खेलने पर रोक लगााए और कोलकाता नाइट राइडर द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करें। इसके बाद से बीसीबी अपने खिलाड़ियों और लोगों के लिए भारत आने पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के गले मिलने का वीडियो आया सामने

