Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में एक भीषण प्लेन क्रैश में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था। DGCA के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है।
चश्मदीद ने हादसे का आंखों देखा हाल बताया
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने जो देखा, वह बेहद दर्दनाक था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “मैंने अपनी आंखों से देखा, जब विमान नीचे आ रहा था, तभी लगा कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा और वही हुआ। प्लेन गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ। पूरे विमान में आग लगी थी और उसके बाद 4 से 5 धमाके हुए।” बयान में चश्मदीद ने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोग विमान से यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी अंदर तक पहुंच नहीं सका। बाद में पता चला कि विमान में अजित दादा सवार थे, यह जानकर सभी स्तब्ध रह गए।
घटना की सूचना पर सीए और डिप्टी सीएम रवाना हुए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दी है। वहीं, एकनाथ शिंदे ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने एक कर्मठ नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि वह और सीएम फडणवीस बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र में 6 बार डिप्टी सीएम बनने वाले अजित पवार परिवार में अपने पीछे किसे छोड़ गए

