Budget 2026: Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 9वां केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। बजट पेश होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसे आशाओं और विकास का बजट बताया और सभी वर्गों को इसमें शामिल करने की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसमें विकसित भारत और नए भारत की संकल्पना स्पष्ट दिखाई देती है। आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर, हर जनपद में महिला छात्रावास, युवाओं के लिए नए अवसर और विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों का बजट पेश किया गया है। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।”
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री ने हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों के विकास पर ध्यान दिया है। यह विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट है। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को इसके लिए धन्यवाद और बधाई।”
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “यह बजट जनता को समर्पित है। विपक्ष इसका विरोध सिर्फ इसलिए कर रहा है क्योंकि वे इसकी क्वालिटी देखकर घबरा गए हैं। किसान, युवा और महिलाएं सभी को इसमें जगह दी गई है। सभी क्षेत्रों को पूरी तरह शामिल किया गया है।”
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, “इस बजट के साथ विकास का गियर बदल गया है। यह रोजगार सृजन, महंगाई कम करने और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अब तक किए गए प्रयासों को और आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट जनभावनाओं पर खरा उतरता है।”
राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तैयार एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत, इस शानदार बजट के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ। यह जनभावनाओं और जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है। साथ ही, यह बजट प्रधानमंत्रीजी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार देता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समुचित प्रावधान किये गये हैं।
इस बजट में, रक्षा क्षेत्र के लिए, 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किये जाने पर, मैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद आए इस बजट ने, देश की रक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के हमारे संकल्प को, और सुदृढ़ किया है।
इस वर्ष हमारी सेनाओं के overall capital expenditure के लिए 2.19 लाख करोड़ का provision किया गया है I इस बजट का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष हमारी तीनों सेनाओं के modernization का है। इसके लिए इस वर्ष 1.85 लाख करोड़ रुपये की provisioning की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि के परिणाम स्वरुप हमारी सैन्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी I
भूतपूर्व सैनिकों, और उनके परिवारों के कल्याण को भी, इस बजटमें प्रमुख स्थान मिला है। Ex-Servicemen Contributory Health Scheme, के अंतर्गत वर्तमान वर्ष की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए, 12,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह बजट सुरक्षा, विकास औरआत्मनिर्भरता के संतुलन को मजबूत करता है। मैं देशवासियों को, देशहित में पेश हुए इस बजट पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: बजट 2026 से किसानों को मिली बड़ी राहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी ये बड़ी सौगात

