होम = Cover Story Big = गाजा शांति योजना का समर्थन, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजराइल के साथ भारत- यरुशलम में बोले पीएम मोदी

गाजा शांति योजना का समर्थन, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजराइल के साथ भारत- यरुशलम में बोले पीएम मोदी

ndia Israel strategic partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और इजरायल आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति योजना का समर्थन करते हुए दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

यूपीआई और मुक्त व्यापार समझौते पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के इस्तेमाल के लिए समझौते की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल जल्द ही पारस्परिक लाभ वाले मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को अंतिम रूप देंगे। इसके साथ ही, दोनों देशों ने सदियों पुराने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कदम दोनों देशों की आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है।

व्यक्तिगत अनुभव और सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में स्वागत के लिए नेतन्याहू का धन्यवाद किया और कहा, “नौ साल पहले मेरा पहला इजरायल दौरा हुआ था। नौ साल बाद दोबारा आना गर्व का क्षण है। कल मुझे ‘कंससेट अध्यक्ष पदक’ से सम्मानित किया गया। मैं यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल मित्रता को समर्पित करता हूं।”

रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर वार्ता

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के साथ रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विस्तृत वार्ता की। दोनों नेता मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) के कार्यान्वयन के साथ-साथ I2U2 (भारत-इज़राइल-यूएई-अमेरिका) ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

राष्ट्रपति इसहाक हजोर्ग से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के साथ वार्ता से पहले इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात की। इस मुलाकात में शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

रणनीतिक साझेदारी और मजबूत सहयोग

भारत और इज़राइल के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि, जल और जन-संपर्क के क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, साइबर सुरक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग विशेष रूप से बढ़ा है। इज़राइल ने भारत को कई सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियार प्रणालियां उपलब्ध कराई हैं।

व्यापार और निवेश संबंध

व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में भी दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं। नवंबर में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की इज़राइल यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ता शुरू करने के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, सितंबर में दोनों देशों ने द्विपक्षीय निवेश समझौते (BIA) पर भी हस्ताक्षर किए थे, जिससे आर्थिक सहयोग को और बढ़ावा मिला।

बंगाल