होम = Cover Story Big = Republic Day 2026: पंजाब में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कड़ी, 6000 जवान तैनात; डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

Republic Day 2026: पंजाब में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कड़ी, 6000 जवान तैनात; डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

by | Jan 25, 2026 | Cover Story Big, देश

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिलों के पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, डीजीपी ने स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) और राजपत्रित अधिकारियों से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन तक मैदान में सक्रिय रहने को कहा है।

पंजाब में ऑपरेशन प्रहार और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि राज्य में चल रहे ऑपरेशन प्रहार- गैंगस्टरां ते वार अभियान के तहत पूरे राज्य में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमें होटलों और सराय की भी गहन जांच कर रही हैं।

अर्पित शुक्ला ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे हमेशा सतर्क रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 112 हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को सूचना दी जा सकती है। पुलिस विभाग का ड्रग्स के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ भी जारी है, जिसके तहत शनिवार को 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन, 15 किलो पोस्त के छिलके और 505 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

अमृतसर में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था

अमृतसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। संभावित खतरों और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर भर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने प्रमुख सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

इसके अलावा, पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी निगरानी रख रहे हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर दर्शकों की कड़ी तलाशी ली जा रही है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

जालंधर ग्रामीण पुलिस का फ्लैग मार्च

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया। एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें डीएसपी, सब-डिवीजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने रिहायशी इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। इसके माध्यम से समाज विरोधी तत्वों को यह कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि गणतंत्र दिवस की शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने को सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2026: भारत में पहली गणतंत्र दिवस परेड कहां हुई थी और कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं, जानें इसका महत्व

बंगाल