PM Modi Meets Arab Foreign Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में अरब देशों के विदेश मंत्रियों, लीग ऑफ़ अरब स्टेट्स के महासचिव और अरब प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकाक की। सरकार की ओर जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने भारत और अरब देशों के बीच के ऐतिहासिक और गहरे रिश्ते पर जोर दिया। साथ पीएम मोदी ने फलीस्तीन लोगों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और शांति के प्रयासों का स्वागत किया। मालूम हो कि अरब देशों के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए हुए थे।
2016 में बहरीन में भी हुई थी ऐसी बैठक
भारत-अरब विदेश मंत्रियों की ऐसी पहली बैठक साल 2016 में बहरीन में हुई थी। उस पहली बैठक में, मंत्रियों ने सहयोग के पांच मुख्य क्षेत्रों की पहचान की थी- अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति। इन क्षेत्रों में कई तरह की गतिविधियों का प्रस्ताव भी दिया गया था।
भारत-अरब सहयोग का संस्थागत ढांचा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक भारत और अरब राज्यों की लीग (एलएएस) के बीच सहयोग को दिशा देने वाला सबसे बड़ा संस्थागत तंत्र है। मार्च 2002 में भारत और अरब लीग के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच संवाद का औपचारिक फ्रेमवर्क स्थापित हुआ।
ये भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं, शाम 5 बजे लेंगी डिप्टी CM की शपथ

