Shashi Tharoor’s convoy blocked in Keralam: केरलम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोटिंग है। इस बीच शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए मलप्पुरम आएकांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर आए कुछ लोगों की भीड़ ने सांसद थरूर की गाड़ी को रोका और फिर गनमैन के साथ मारपीट शुरु कर दी। मामले को लेक पुलिस को शिकायत दी गई है।
मामले में पुलिस की जांच में अब तक क्या आया सामने?
मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि सांसद थरूर की गाड़ी ट्रैफिक में फंसने के बाद ड्राइवर ने हॉर्न बजाया। इससे भीड़ गुस्सा गई और ड्राइवर पर हमले की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोगों ने सांसद की कार पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया और 2 कारें जब्त की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
केरलम चुनाव में 3 गबंधन दलों के बीच है मुकाबला
केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। मुकाबला मुख्य रूप से तीन गठबंधनों के बीच चल रहा है- सीपीआईएम के नेतृत्व वाला एलडीएफ, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ और भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए।

