Delhi-Shanghai flights News: भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ा कदम उठाया गया है। एयर इंडिया ने शंघाई और नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया है। करीब 6 साल के अंतराल के बाद आज शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों के साथ बोइंग 787 ने उड़ान भरी। साल 2020 में भारत और चीन के बीच हवाई सेवाएं कोविड महामारी और गलवान हिंसा के कारण निलंबित कर दी गई थीं।
एक सप्ताह में 4 बार फ्लाइट सेवा
रिपोर्ट में बताया गया है कि एयर इंडिया इस रूट पर सप्ताह में चार बार अपनी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल करेगी। इसमें मॉडर्न केबिन और बेहतर ऑनबोर्ड सर्विस होंगी। दरअसल, भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की सर्विस वर्ष 2020 की शुरुआत से बंद थी।
दोनों देशों के आर्थिक, सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत
यह सेवा बहाल होने से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आदान-प्रदान में तेजी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शंघाई और दिल्ली के बीच यात्रा आसान और किफायती हो जाएगी, जो महामारी और सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में भी सहायक साबित हो सकती है।एयर इंडिया की इस पहल को भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे सामान्यीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 238 यात्रियों को थाईलैंड से रूस ले जा रहे प्लेन में आई तकनीकी खराबी, चीन में कराई गई आपात लैंडिंग

