Weather Update: मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 9 से 11 फरवरी तक दोनों राज्य में छिटपुट बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है जबकि उत्तराखंड में येला अलर्ट जारी की गई है। वहीं दिल्ली एनसीआर में तेज और ठंडी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा
आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर के लिए न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। वहीं, सुबह में हल्का कोहरा रहेगा जबकि रात का तापमान थोड़ा कम रहने से ठंड महसूस हो सकती है। इस दौरान दिन में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

