IMD issues ‘orange’ alert for orange Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। रविवार सुबह से ही कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मालूम हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में 15 मार्च को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था। इसके चलते दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
तेज व हल्की बारिश के साथ चलेंगी हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती।
तापमान में आई गिरावट
मौसम में आए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले दोनों स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान से कुछ कम है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
ये भी पढ़ें: पूरे देश में 7 दिनों तक होगी तेज बारिश, जानें कब और किन जगहों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

