होम = Cover Story Big = बम की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की सुनवाई टली, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

बम की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की सुनवाई टली, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

by | Feb 9, 2026 | Cover Story Big

Patna Civil Court Get Bomb Threat Email: पटना सिविल कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा एहतियात के चलते कोर्ट परिसर को खाली कराया है। इस बीच पूर्णिया लोकसभा से सांसद पप्पू यादव से जुड़े मामले की होने वाली सुनवाई को भी टाल दिया गया है। फिलहाल अब पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Arrested: पुराना मामला, बड़ा हंगामा! पप्पू यादव की गिरफ्तारी से बवाल | Bihar Police

कोर्ट परिसर से वकील व लोगों को बाहर निकाला गया

 ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। कोर्ट परिसर में मौजूद वकील, कर्मी व अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ई-मेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक रखे जाने का दावा किया गया था।

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष पुराने एक मामले में बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले सांसद पप्पू यादव पटना नीट छात्रा के मौत के मामले जोरदार तरीके से उठा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को भी मिलीं। यहां तक कि उनके समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की थी।

ये भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पूर्णिया में समर्थकों का फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

बंगाल