Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य 6 लोगों की मौत हो गई। वह चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद से प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और पूरे राज्य की नजरें बारामती पर टिक गईं।
अजित अपने परिवार में पीछ किसे छोड़ गए
अजित पवार के परिवार की बात करें तो उनमें कुल चार सदस्य शामिल हैं। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बड़े बेटे पार्थ पवार और छोटे बेटे जय पवार अक्सर उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और चुनावी अभियानों में नजर आते रहे हैं। सुनेत्रा पवार कई मौकों पर रैलियों में सक्रिय रूप से मौजूद रही हैं, जबकि पार्थ पवार चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अजित के पिता अनंतराव पवार ने फिल्म निर्माता वी शांताराम के साथ काम किया है और उनकी मां आशाताई हैं जो अभी जिंदा हैं।
अजित पवार के बड़े भाई बिज़नेमैन हैं
परिवार के अन्य सदस्यों में उनके बड़े भाई श्रीनिवास पवार हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं, और दोनों भाइयों के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं। उनकी बहन का नाम विजया पाटिल है। अजित पवार के चाचा शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे बड़े और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।
6 बार डिप्टी सीएम बनने का रिकॉर्ड
अजित पवार अब तक महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री बनने वाले नेता हैं और उन्होंने छह बार यह पद संभाल कर रिकॉर्ड बनाया है। वे 2010 से 2012, 2012 से 2014, 2019 में कुछ दिनों के लिए, 2022 से 2023, 2023 से और दिसंबर 2024 से वर्तमान तक उपमुख्यमंत्री रहे हैं। लंबे समय तक एनसीपी से जुड़े रहने के बाद 2023 में उन्होंने पार्टी में बगावत की और बहुमत विधायकों के साथ अलग गुट बनाया।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती प्लेन क्रैश में निधन; छह लोग थे सवार

