होम = PM Modi = Today Gold Price: ऑल-टाइम High पर पहुंचे सोने के दाम, आखिर क्यों बढ़ रहे तेजी से रेट?

Today Gold Price: ऑल-टाइम High पर पहुंचे सोने के दाम, आखिर क्यों बढ़ रहे तेजी से रेट?

Today Gold Price : अमेरिका की मौद्रिक नीति में ढील और वहां के मुद्रास्फीति आंकड़ों के चलते सोने की कीमत में तेजी आई है। कमजोर श्रम बाजार और बेरोजगारी दर बढ़ने के बीच निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश की ओर हुआ है। इसी वजह से सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

MCX पर सोना-चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.48% चढ़कर ₹1,09,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी भी 1.14% उछलकर ₹1,28,383 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

आपके शहर का सोने का रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,11,430 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,02,150 पर मिल रहा है। मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोना ₹1,02,000 पर बिक रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

सोने-चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं—डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, GST, और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति। डॉलर मजबूत होने या रुपये के कमजोर होने पर भारत में सोने के दाम बढ़ जाते हैं।

परंपरा और निवेश का असर

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति से भी जुड़ा है। शादी-ब्याह और त्योहारों पर सोने की खरीदारी से मांग बढ़ती है। साथ ही, महंगाई या बाजार की अनिश्चितता में सोना निवेशकों का पसंदीदा विकल्प बना रहता है।

ये भी पढ़े :Vice President Oath ceremony: 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-शाह रहे मौजूद

 

Tags :