Stock Market : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने भी दम दिखाया और ओपनिंग के साथ ही 350 अंक चढ़कर 25,000 के आंकड़े पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।
इन वजह से आई तेजी
सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में दो सकारात्मक बातों से तेज़ी आई। पहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार दिवाली 2025 तक दरों को सार्थक रूप से तर्कसंगत बनाने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी (GST) सुधार लाएगी। दूसरा, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘(BBB-)‘ से बढ़ाकर (BBB) कर दिया है और आउटलुक स्थिर रखा है।
Nifty-Sensex दोनों में उछाल
सोमवार को शेयर मार्केट (Share market) में कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों इंडेक्स रॉकेट की तरह भागने लगे। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,597.66 की तुलना में चढ़कर 81,315 पर ओपन हुआ और फिर अचानक मिनटों में ही 1100 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 81,713.30 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया।
वहीं एनएसई(NSE) का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 24,631.30 के लेवल से उछलकर 24,938.20 पर खुला और कुछ ही देर में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 25,000.80 के स्तर पर पहुंच गया।
ये भी पढ़े : IGNOU Admission 2025: आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

