होम = व्यापार = शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव; SMIDs में तेजी, IT में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव; SMIDs में तेजी, IT में गिरावट

by | Sep 3, 2025 | व्यापार

Share Market Today : सुबह 10:00 बजे, बीएसई सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 80,122 पर था। शुरुआती कारोबार में बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स उतार-चढ़ाव के दौर से गुज़रा, 80,318 के उच्च स्तर से यह नकारात्मक स्तर पर 80,005 के निम्नतम स्तर तक फिसल गया। एनएसई निफ्टी 50 24,591 के स्तर पर स्थिर रहा।

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.28 अंक टूटकर 80,004.60 पर आ गया। वही, अगर NSE के निफ्टी की करें तो वह 46.40 अंक की गिरावट के साथ 24,533.20 पर कारोबार रहा था।

सेंसेक्स में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, टाटा स्टील में 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

Wall Street पर रात भर की गिरावट के बाद बुधवार सुबह Asia-Pacific region के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर नई चिंताओं के कारण धारणा प्रभावित हुई। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.5 प्रतिशत, जापान का निक्केई 225 0.35 प्रतिशत गिरा, और दक्षिण कोरिया का कोस्पी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर रहा।

ये भी पढ़े :  Horoscope 3 September, 2025: मीन राशि वाले आज क्रोध पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल