होम = व्यापार = Share Market : शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया मजबूत

Share Market : शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया मजबूत

by | Nov 19, 2025 | व्यापार

Share Market : बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में कमजोरी के साथ शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर BSE सेंसेक्स 81.78 अंक गिरकर 84,591.24 पर और NSE निफ्टी 33.50 अंक की गिरावट के साथ 25,876.55 पर ट्रेड कर रहा था।

शुरुआती सत्र में श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और ICICI बैंक बढ़त में थे, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व, ONGCऔर हिंदाल्को नुकसान में रहे। निवेशकों की निगाह बड़ी कंपनियों पर रही, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों की स्थिति

पिछड़ने वाली कंपनियां :

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, सन फार्मा

लाभ में कंपनियां :

इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक

बैंक निफ्टी और मिडकैप शेयर

बैंक निफ्टी 117 अंक या 0.20% गिरकर 58,782 पर खुला। मिड और स्मॉल कैप शेयर भी हल्की गिरावट के साथ खुले; निफ्टी मिडकैप 68 अंक या 0.11% गिरकर 60,754 पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई और वैश्विक बाजारों की स्थिति

गिरावट वाले एशियाई बाजार : दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग

उठान वाला एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 225

अमेरिका के बाजार मंगलवार को नकारात्मक रहे। वैश्विक शेयर बाजार दबाव में रहे, जिससे अस्थिरता बढ़ी और प्रमुख अमेरिकी सूचकांक जैसे एसएंडपी 500 और नैस्डैक महीनों में सबसे लंबी गिरावट के दौर में चले गए।

रुपया हुआ 9 पैसे मजबूत

बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत होकर 88.51 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कम कीमतों ने रुपये को मजबूती दी। विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये पर दबाव बनाए रखी। निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति और इस सप्ताह के अंत में आने वाले घरेलू पीएमआई आंकड़ों को लेकर भी सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.57 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 88.51 पर मजबूत होकर ट्रेड कर रहा था।