होम = व्यापार = GST रिफॉर्म्स के बाद शेयर मार्केट में जबरदस्त असर, Sensex ने इतने अंकों से मारी छलांग

GST रिफॉर्म्स के बाद शेयर मार्केट में जबरदस्त असर, Sensex ने इतने अंकों से मारी छलांग

by | Sep 4, 2025 | व्यापार

Share Market : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के GST रिफॉर्म्स के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भारतीय इक्विटी बेचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव रूख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 888 अंकों की छलांग लगाते हुए 81456 पर खुला। जबकि 265 अंकों की तेजी के साथ निफ्टी भी 24980 पर कारोबार करता नजर आया।

ये भी देखें : GST 2.0 : कौन-सा सामान हुआ सस्ता और किस स्लैब में आया, पढ़े पूरी List

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक्स

कारोबार की शुरुआती में 4 सितंबर को निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, एचयूएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट प्रमुख लाभ वाले स्टॉक के तौर पर उभरे, जबकि एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर हैं। सेक्टोरल लेवल पर ऑटो और एफएमसीजी सूचकांक 2-2% ऊपर हैं, जबकि धातु और तेल एवं गैस शेयरों पर दबाव है।

इन कंपनियों के शेयर में आई 10% की तेजी

जीएसटी कटौती के बाद आज सबसे ज्यादा बढ़त वाले एफएमसीजी शेयरों में ब्रिटानिया, कोलगेट और इमामी सहित कई कंपनियां शामिल हैं। इधर, एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ से एसबीआई लाइफ और अन्य कंपनियों के शेयर में 10% तक की तेजी देखी गई।

ये भी पढ़े : Next Generation GST रिफॉर्म्स : अब इन चीजों पर खर्च करना होगा ज्यादा पैसा, देखें लिस्ट

बंगाल