Budget 2026 News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘शी-मार्ट्स’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। सीतारमण ने कहा, ‘शी मार्ट्स’ कम्युनिटी ओनरशिप वाले रिटेल आउटलेट के तौर पर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार चंदन की खेती को बढ़ावा देने जैसे दूसरे पहलों के साथ-साथ इसे साकार करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करेगी।
शी मार्ट के फायदे
इस स्कीम के तहत उन महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो रोजगार के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जा सकती हैं। उनके लिए कम्युनिटी एरिया में ही रिटेल आउटलेट चलाने का मौका होगा। इससे महिलाओं की इनकम भी बढ़ेगी और फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी बेहतर होगी। गौरतलब है कि पिछले बजट में लखपति दीदी योजना का ऐलान किया था, और इस बार ‘शी-मार्ट्स’ स्कीम को लाया गया है।
5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की घोषणा
बजट भाषण पढ़ते वक्त उन्होंने ऐसी सुविधाओं की कमी के कारण महिलाओं को उच्च शिक्षा में आने वाली दिक्कतों को हाइलाइट किया। ‘हायर एजुकेशन, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैबोरेट्रीज का काम गर्ल स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां पेश करते हैं।’ वित्त मंत्री ने प्रमुख आर्थिक केंद्रों के पास नए एकेडेमिक क्लस्टर स्थापित करने के बारे में भी बात की। सीतारमण ने कहा, ‘हमारी सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने में राज्यों का समर्थन करेगी।’
गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे
बजट में घोषणा के बाद सरकार देश के हर जिसे में गर्ल्स हॉस्टल तैयार करेगी। इससे एजुकेशन के साथ-साथ फीमेल स्टूडेंट्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी भी एनश्योर हो पाएगी। हायर एजुकेशन में छात्राओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, ‘VGF (वायबिलिटी गैप फंडिंग) और कैपिटल सपोर्ट के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल स्थापित किया जाएंगे।
ये भी पढ़ें: डिफेंस बजट में 21 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, खरीदें जाएंगे ड्रोन और फाइटर जेट

