होम = व्यापार = LG India IPO Listing: शेयर बाजार में धमाका! 50% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

LG India IPO Listing: शेयर बाजार में धमाका! 50% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

by | Oct 14, 2025 | व्यापार

LG India IPO Listing : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आज आखिरकार भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। इसके शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई है और निवेशकों को जोरदार मुनाफा हुआ है। LG Electronics Share बीएसई और एनएसई पर 50 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 50.01% प्रीमियम के साथ ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ। बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

 इस IPO के तहत, LG इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15% हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से IPO लाने के लिए मंजूरी मिली थी।

निवेशकों का मिला था जोरदार रिस्पांस

LG Electronics IPO बीते 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और इसमें 9 अक्टूबर तक बोली लगाई गई थी। 11,607 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला था। सब्सक्रिप्शन के लास्ट दिन तक ये कुल 54.02 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की कैटेगरी में सबसे ज्यादा 166.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था।नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) कैटेगरी को 22.44 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ।