होम = व्यापार = शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स 254 अंक और निफ्टी 66 अंक नीचे खुले

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स 254 अंक और निफ्टी 66 अंक नीचे खुले

by | Oct 30, 2025 | व्यापार

Share Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और निवेशकों की सतर्कता के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।

सुबह 9:15 बजे बाजार खुलने के साथ ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 246.23 अंक या 0.29 प्रतिशत टूटकर 84,750.90 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 ने 69.50 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,984.40 पर कारोबार की शुरुआत की।

9:25 बजे तक सेंसेक्स में और गिरावट देखने को मिली और यह 254 अंक फिसलकर 84,742 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 66 अंक की गिरावट के साथ 25,987 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई के टॉप गेनर

इटरनल लिमिटेड

अल्ट्राटेक सीमेंट

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)

बजाज फाइनेंस

बीएसई के टॉप लूजर

सन फार्मा

भारती एयरटेल

आईटीसी लिमिटेड

रिलायंस इंडस्ट्रीज

टाटा स्टील

बुधवार, 29 अक्टूबर का मार्केट रिव्यू

सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई थी। बुधवार को सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 84,997.13 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 117.70 अंक या 0.45% की तेजी रही और यह 26,053.90 पर बंद हुआ था।

बीएसई बास्केट में बुधवार को अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एचसीएल टेक और टाटा स्टील टॉप गेनर रहे। वहीं इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे।

निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी 100 जैसे प्रमुख सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए थे, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। कुल मिलाकर, बुधवार को बीएसई के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही, जबकि 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

बंगाल