Gold-Silver Price Crash: सप्ताह की शुरुआत ही कीमती धातुओं के बाजार के लिए बड़ी हलचल लेकर आई। सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को जहां अचानक बड़ा झटका लगा, वहीं खरीदारों के लिए यह मौका बनता दिखाई दे रहा है। व्यापार के पहले दिन Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चांदी और सोने के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी एक ही झटके में लगभग 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई, जबकि सोने का भाव भी 10 ग्राम पर 2,000 रुपये से अधिक गिर गया।
बाजार खुलते ही चांदी में बड़ी गिरावट
सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के वायदा दाम में भारी गिरावट देखी गई। पांच मई की अवधि वाली चांदी का भाव पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को लगभग 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, कीमत गिरकर करीब 2,50,746 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई। यानी एक ही दिन में चांदी के दाम करीब 8,689 रुपये टूट गए।
महज 11 दिनों में 28 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आमतौर पर वैश्विक तनाव या युद्ध की स्थिति में सोना-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। लेकिन इस बार स्थिति उलटी दिखाई दे रही है। हाल ही में बढ़े US-Iran conflict के बावजूद कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। 27 फरवरी को चांदी का भाव लगभग 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके बाद सिर्फ 11 कारोबारी दिनों में चांदी करीब 31,898 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
अगर इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर की बात करें, तो 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव लगभग 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। वहां से अब तक कीमत करीब 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक गिर चुकी है।
सोने की कीमत भी तेज गिरावट में
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने के बाजार में भी लगातार कमजोरी दिखाई दे रही है। सोमवार को सोने का भाव पिछले बंद स्तर 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर लगभग 1,52,222 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 6,244 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
ऊंचे स्तर से काफी नीचे आया सोना
सोने के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर की बात करें तो 29 जनवरी को इसका भाव लगभग 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। उस स्तर से अब सोने की कीमत करीब 40,874 रुपये तक गिर चुकी है। यदि 27 फरवरी के बाद की स्थिति देखें, जब वैश्विक तनाव बढ़ना शुरू हुआ था, तब सोने का भाव करीब 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहां से अब तक यह करीब 9,882 रुपये सस्ता हो चुका है।
निवेशकों की नजर बाजार पर
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, निवेशकों के मुनाफावसूली के कदम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल बाजार की नजर आने वाले दिनों पर टिकी है। यदि यही रुझान जारी रहा तो सोना-चांदी की कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं कई लोग इसे खरीदारी का अच्छा मौका भी मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर’ टिप्पणी विवाद में बड़ा मोड़, हरियाणा सरकार ने बंद किया केस, प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत

