Gold Price Today : यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के फैसले के बाद सोने की तेजी थम गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3707.57 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। हालांकि, फेड के कदम के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली।
भारत में सोने का ताजा भाव
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,10,330 रुपये पर दर्ज किया गया। एक दिन पहले इसका भाव 1,10,620 रुपये था। 15 सितंबर को ही सोने की कीमत पहली बार 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंची थी।
फेडरल रिजर्व की दर कटौती
करीब नौ महीने बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद बेंचमार्क दर 4 से 4.25 प्रतिशत के बीच आ गई। इसके साथ ही इस महीने के अंत तक और 50 बेसिस प्वाइंट कटौती के संकेत भी दिए गए हैं। इस फैसले का असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ा है।
आपके शहर का सोने का भाव
- दिल्ली: ₹1,09,940 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई: ₹1,10,130 प्रति 10 ग्राम
- बेंगलुरु: ₹1,10,220 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: ₹1,09,990 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम (सबसे अधिक)
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, चांदी प्रति किलोग्राम 1,26,770 रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,28,640 रुपये था।
ये भी पढ़े : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप, वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर कहा…

