होम = व्यापार = सोना महंगा या सस्ता? बुधवार को भाव में गिरावट, जानें अपनें शहर में कितनी है कीमतें

सोना महंगा या सस्ता? बुधवार को भाव में गिरावट, जानें अपनें शहर में कितनी है कीमतें

by | Dec 10, 2025 | व्यापार

Today Gold-Silver Rate : बुधवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,30,090 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,30,107 रुपए पर बंद हुआ था, यानी लगभग 15 रुपए की गिरावट। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,30,502 रुपए के हाई लेवल तक भी पहुंचा था।

शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,30,460; 22 कैरेट – 1,19,600; 18 कैरेट – 97,880
  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,30,310; 22 कैरेट – 1,19,450; 18 कैरेट – 97,730
  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,31,240; 22 कैरेट – 1,20,300; 18 कैरेट – 1,00,300
  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,30,310; 22 कैरेट – 1,19,450; 18 कैरेट – 97,730
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,30,360; 22 कैरेट – 1,19,500; 18 कैरेट – 97,780
  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,30,460; 22 कैरेट – 1,19,600; 18 कैरेट – 97,880
  • पटना: 24 कैरेट – 1,30,360; 22 कैरेट – 1,19,500; 18 कैरेट – 97,780
  • हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,30,310; 22 कैरेट – 1,19,450; 18 कैरेट – 97,730

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिलता है। वैश्विक घटनाएँ, युद्ध जैसी स्थितियाँ, रुपये की कमजोरी और सरकार के टैक्स नीति जैसे कई कारण इसके रेट को प्रभावित करते हैं।

भारतीयों की सोने में रुचि

हालांकि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, भारतीय सोने की खरीदारी करना पसंद करते हैं। लोग मानते हैं कि सोना शुभ संकेत लेकर आता है। शादी और अन्य पर्वों के सीजन में सोने की मांग और बढ़ जाती है। इस दौरान लोग जमकर सोना खरीदते हैं।

चुनाव स्पेशल – बिहार