होम = व्यापार = सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड इतना टूटा, शादी सीजन से पहले बढ़ी खरीदारी की उम्मीद

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड इतना टूटा, शादी सीजन से पहले बढ़ी खरीदारी की उम्मीद

by | Oct 30, 2025 | व्यापार

Gold-Silver Rate : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा का असर भारत के कीमती धातु बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार के कारोबारी दिन सोने के घरेलू फ्यूचर मार्केट में हल्की कमजोरी देखी गई। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा कॉन्ट्रैक्ट आज ₹1,19,125 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को यह ₹1,20,666 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 9:55 बजे तक, एमसीएक्स पर सोना ₹1,19,330 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, यानी पिछले दिन की तुलना में करीब ₹1,300 की गिरावट। शुरुआती कारोबार में गोल्ड का भाव ₹1,18,665 रुपए तक गिर गया था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी में भी आज कमजोरी दिखी। खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी का भाव ₹1,45,766 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आपके शहर में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,20,640₹1,10,600₹90,520
मुंबई₹1,20,490₹1,10,450₹90,370
चेन्नई₹1,21,090₹1,11,000₹92,600
कोलकाता₹1,20,490₹1,10,450₹90,370
अहमदाबाद₹1,20,540₹1,10,500₹90,420
लखनऊ₹1,20,640₹1,10,600₹90,520

शादी सीजन से पहले सोने की खरीदारी की तैयार

भारत में नवंबर से शादी का सीजन शुरू हो रहा है, और पारंपरिक रूप से इन मौकों पर सोना-चांदी की खरीदारी में तेजी देखी जाती है। कीमतों में आई अस्थायी गिरावट आम ग्राहकों के लिए खरीदारी का बेहतर मौका साबित हो सकती है।

हालांकि, पिछले एक वर्ष में सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतें दीर्घकाल में फिर ऊपर जा सकती हैं।

बंगाल