Gold Price Today : दिवाली के बाद सोने और चांदी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज 24 अक्टूबर को भी सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। जो तेजी हमें दिवाली तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है।
कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 9.25 बजे MCX में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 123,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 12039 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.33 बजे 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 147,459 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। इसमें 1053 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 146,500 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,459 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
अलग-अलग शहर में क्या है काम ?
पटना में आज सोने की कीमत 1,23,390 और चांदी का भाव 1,46,890 रहा है। जयपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,390 जबकि चांदी 1,46,895 है। वहीं लखनऊ में सोना 1,23,480 और चांदी की कीमत 1,47,010 है।

