होम = Breaking = सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए कैप्टन, नीतीश कुमार कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए कैप्टन, नीतीश कुमार कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

by | Apr 9, 2026 | Breaking, News Latest

Nitish Kumar To Resign On April 14: बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं। मालूम हो कि नीतीश कुमार ने विधान परिषद से पहले ही इस्तीफा दे दिया हैं। नीतीश कुमार आने वाले दिनों में जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पिछले महीने नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई थी। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल किया, जिसके चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। जेडीयू समेत विपक्षी दलों ने उनके इस कदम को बीजेपी के दबाव का परिणाम बताया था।

नए CM के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं

बिहार में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी से ही नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।

बंगाल